संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गिफ्ट का चक्कर

चित्र
गिफ्ट  का चक्कर किस्सा न 1. सलोनी नाराज है. शुभम समझ ही नहीं पा रहा है की आखिर माजरा क्या है? अभी थोड़ी देर पहले ही वो दोनों केंडल लाइट डिनर लेकर लौटे है. बेहद खुशनुमा शाम थी. सलोनी का जन्मदिन मनाने के लिए शुभम ने पांच सितारा होटल में टेबल बुक किया था. जब केक काटा तब स्पेसिअल्ली ऑर्केस्ट्रा से निवेदन करके सोंग्स बजवाये. समझ नहीं आ रहा कहा गलती हुई. घर आकर शुभम ने सलोनी की आँखों पर पट्टी बाँधी और बेहद रोमांटिक माहौल में उसका गिफ्ट खुलवाया..मगर ये क्या ? जब सलोनी ने आँखों से पट्टी खोली तो पाया के उसके लिए शुभम ने एक क्रूजर बाइक खरीदी थी. चमचमाता लाल कलर, 500 CC का इंजन . किस्सा न 2. श्वेताभ १० वर्षीय कक्षा ५ में पढने वाला बच्चा है. हर बार उसका जन्मदिन वैसे ही घर पर मना लिया जाता था. इस बार उसकी जिद थी के उसका जन्मदिन बड़े पैमाने पर गार्डन में मनाया जाए. थक हार कर पिता ने एक होटल बुक किया और रिश्तेदारों सहित कई दोस्तों/ जानकारों को निमंत्रित किया. केक काटने के बाद गिफ्ट मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. श्वेताभ ढेर सारे गिफ्ट पेकेट पाकर खुश हुआ था. घर जाकर सबसे पहले उसने गिफ्ट खोलने का...